AIIMS में निकली है इन पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से चयन, सैलरी 40000 तक, जानें डिटेल्स

AIIMS Recruitment 2026: एम्स जोधपुर में नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं सैलरी, योग्यता और अन्य डिटेल्स...
Telangana District Court Recruitment 2026

एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स जोधपुर (AIIMS Jodhpur) ने नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट।

Jodhpur AIIMS Recruitment :

भर्ती निकाय: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)

पद का नाम: नर्सिंग ऑफिसर, टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर

कुल पद: 3

पदों का विवरण

  • नर्सिंग ऑफिसर: 1 पद
  • टेक्नीशियन : 1 पद
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 1 पद

योग्यता:

  • नर्सिंग ऑफिसर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एससी नर्सिंग की डिग्री और 2 साल संबंधित पद पर अनुभव या 10+2 साइंस स्ट्रीम (PCB) और GNM डिप्लोमा, नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन व 3 साल का अनुभव। अभ्यर्थी को कंप्यूटर की नॉलेज
  • टेक्नीशियन: रेडियोलॉजी इमेजिंग टेक्निक्स में बीएससी की डिग्री और 2 साल का अनुभव ।संबंधित विषय में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव।

आवेदन शुल्क: महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यू अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन में ही किया जा सकेगा।

सैलरी: नर्सिंग ऑफिसर और टेक्नीशियन के पदों के लिए 40,000 रुपये प्रति माह और डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 30,000 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार होगा और फिर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्त किया जाएगा। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ तय स्थान पर पहुंचना होगा।

aiims jodhpur

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews