AIIMS Recruitment: यहाँ 173 पदों पर निकली है भर्ती, 26 सितंबर है आवेदन की अंतिम तिथि, यहाँ जानें डिटेल्स

APSC Recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, पटना (AIIMS Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 173 फ़ैकल्टी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। एडिश्नल प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोशीएट प्रोफेसर समेत अन्य पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। उम्मीदवार 26 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या
  • प्रोफेसर पदों पर 43
  • एसोशीएट प्रोफेसर पदों पर 47
  • एडिशनल प्रोफेसर पदों पर 36
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर 47

यह भी पढ़े… Xiaomi का फास्ट और Fantastic लैपटॉप जल्द लेगा भारत में एंट्री, MacBook जैसी डिजाइन, नोट कर लें तारीख  

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी सारी जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को अच्छे से भरकर सही पते पर भेजना होगा। उमीदवार ऑफिशियल वेबसाईट www.aiimspatna.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… CGPSC Admit Card 2022 : जारी किया सीजीपीएससी ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

साथ ही आवेदन करने के लिए जनरल/ ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/EWS केटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews