AIIMS Recruitment 2022: इन 33 पदों पर निकली है भर्ती, 15 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता

AIIMS RECRUITMENT 2023

ऋषिकेश, डेस्क रिपोर्ट। एम्स ऋषिकेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Rishikesh Recruitment 2022), ऋषिकेश ने क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के 33 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी लास्ट डेट 15 अक्टूबर है। योग्य उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Recruitment 2022

कुल पद-33

आयु सीमा- इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / मान्यता प्राप्त संस्थान / बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। नर्स और मिडवाइफ में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क-

  •  सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 2 हजार रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार रुपये रखा गया है।
  • पीडब्लूबीडी श्रेणी के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक साइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर 15 अक्टूबर से पहले आवेदन कर दें। इस भर्ती अभियान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की सहायता ले सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews