Anganwadi Recruitment 2022: 10वीं-12वीं के लिए 1033 पदों पर भर्ती, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Indian Postal Department

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। Rajasthan Anganwadi Recruitment 2022:राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के 1033 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2022 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 जुलाई 2022 है।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: इन पदों पर निकली है भर्तियां, 25 जून लास्ट डेट, जल्द करें Apply

खास बात ये है कि इसके लिए 21 से 45 साल तक की उम्र की महिलाए राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://wcd.rajasthan.gov.in/ पर जाकर 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Anganwadi Recruitment 2022

कुल पद-1033

पदों का विवरण

  • 1033 पदों पर निकाली भर्ती प्रक्रिया के तहत राजस्थान के झुंझुनू, अजमेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, कोटा, भरतपुर, चुरु ।
  • नागौर में आंगनवाड़ी वर्कर के 161 पद ।
  • आंगनवाड़ी असिस्टेंट के 872 पद सहित कुल 1033 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता-असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा और विशेष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 45 साल होगी।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का सिलेक्शन 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क-उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews