आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर के 6000 पदों पर निकली है भर्ती, 10 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें आयु सीमा पात्रता डिटेल्स

पंजाब आंगनबाड़ी में कुल 6110 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर तक चलेगी। आईए जानते है आयु सीमा योग्यता और अन्य डिटेल्स..
jobs

Punjab Anganwadi Recruitment 2025: पंजाब में आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।सामाजिक सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग (SSWCD) ने आंगनवाड़ी में वर्कर और हेल्पर के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 19 नवंबर से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2025 हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Punjab Anganwadi Bharti 2025

कुल पद: 6110

पद का नाम: आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर

पदों का विवरण

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW) के लिए 1316 पद
  • आंगनवाड़ी हेल्पर (AWH) के लिए 4794 पद

आयु सीमा: न्यूनतम आयु: उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है।आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। आंगनवाड़ी वर्कर की पोस्ट के लिए 12वीं पास योग्यता तय है। जो महिलाएं जिस क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं, वो उसी क्षेत्र से आंगनवाड़ी का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। पंजाब का मूल निवासी और पंजाबी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया: योग्यता और निर्धारित मानदंडों पर आधारित होगी। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार या दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जैसा कि निर्देशों में निर्धारित है।

आवेदन शुल्क: सामान्य उम्मीदवारों कैे लिए 500 रुपये, हेल्पर के लिए 300 रुपए , एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये और हेल्पर के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर sswcd.punjab.gov.in जाएं।
  • नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्टर करें और सभी आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • मांगे गए प्रमाणपत्र और दस्तावेज PDF में अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी विवरण दोबारा चेक करें।
  • अंतिम तिथि से पहले आवेदन ऑनलाइन जमा करें।
  • जमा करने के बाद, भविष्य के लिए आवेदन की एक कॉपी अपने पास रख लें।

https://sswcd.punjab.gov.in/sites/default/files/NOV%20AWW%2CAWH/District%20Wise%20Detailed%20Advertisement.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews