Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं के विभिन्न पदों पर भर्ती, 8 मार्च तक करें आवेदन, जानें आयु-सीमा और पात्रता

UP Anganwadi Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 8 जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर की भर्ती निकाली गई हैं। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
up aanganwadi bharti 2026

up aanganwadi bharti 2025

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी सहायिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली गई है। यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत निकाली गई है। अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग पद और आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। आइए जानते हैं आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया व अन्य सारी डिटेल्स…

UP Anganwadi Bharti 2026:

विभाग का नाम: महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

पद का नाम: आंगनवाड़ी कार्यकत्री (वर्कर)

सहारनपुर के लिए

  • पद: 23 पद
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04/03/2026

मिर्जापुर के लिए

  • पद: 159
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27/02/2026

बलिया के लिए

  • पद:  13
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27/02/2026

जालौन के लिए

  • पद: 6
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21/02/2026

फतेहपुर के लिए

  • पद: 25
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21/02/2026

उन्नाव के लिए

  • पद: 27
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19/02/2026

मुजफ्फरनगर के लिए

  • पद: 74
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19/02/2026

गोरखपुर के लिए

  • पद: 9
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8/03/2026

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) समकक्ष एंव अधिकतम शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। केवल महिलाएं ही इसमें आवेदन करने की पात्र होंगी। ग्रामसभा/वार्ड (शहरी) का स्थाई निवासी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। अन्य ग्राम सभा/वार्ड के आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
​
आयु सीमा: आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

​चयन प्रक्रिया: कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। 12वीं के अंकों और यदि उनके पास उच्च शिक्षा (जैसे स्नातक या परास्नातक) है, तो उसके अंकों को जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी।मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है, जहां उनके प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाती है। ​वरीयता क्रम में विधवा, तलाकशुदा या गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाती है।

​महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • ​10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • ​निवास प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी)।
  • ​जाति प्रमाण पत्र (आरक्षण का लाभ लेने के लिए)।
  • ​आय प्रमाण पत्र (वरीयता के लिए)।
  • ​आधार कार्ड और हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।

UP Anganwadi Recruitment: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ​आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए New Anganwadi Recruitment Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपने जिले और ब्लॉक/वार्ड का चयन करें।
  • ​व्यक्तिगत विवरण, आधार नंबर और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • ​जरूरी दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, निवास और जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
  • ​फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

UP Anganwadi Recruitment 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews