
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर (IIM Indore) ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल ही में आईआईएम इंदौर में 5 साल के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम मैनेजमेंट (IPM) के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। छात्रों का चयन एंट्रेंस एग्जाम (CET) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुरू हो चुके हैं और छात्र 21 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 2 जुलाई को किया जाएगा।
यह भी पढ़े… UGC ने उच्च शिक्षाधारी छात्रों को दी बड़ी राहत, एक सत्र में हासिल कर सकेंगे 2 डिग्री, देखें बड़ी अपडेट-नियम
परीक्षा का केंद्र देश के 34 शहरों को बनाया जाएगा। इसमें छात्रों को 3 साल का ग्रेजुएशन और 2 साल का मैनेजमेंट मास्टर का प्रोग्राम एक साथ दिया जाता है। 3 साल के लिए छात्रों को हर साल 4 लाख रुपए फीस भरना होगा, तो वहीं इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए 6 लाख रुपए प्रतिवर्ष के लिए निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimidr.ac.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करें।
- लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से भरे।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को भी अच्छे से अपलोड कर ले।
- उसके बाद ही आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आप चाहे तो भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकलवा कर रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

