Bank Jobs 2022: आईडीबीआई बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 30 सितंबर से पहले करें आवेदन

IDBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 3 है। हेड (डेटा एनालीटिक), हेड (प्रोग्राम मैनेजमेंट और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), CTO (डिजटल) पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी।

यह भी पढ़े…लॉन्च के पहले ही iPhone 15 के फीचर्स लीक, ऐसा होगा डिस्प्ले, यहाँ जानें खासियत

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। हेड पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित क्षेत्र में फुल-टाइम मास्टर या बैच्लर डिग्री (स्टेटिस्टिक्स/कोई भी इंजीनियरिंग फील्ड/ MCA के साथ ग्रेजुएट साइंस/) किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होना अनिवार्य होगा। साथ ही 18-20 साल के अनुभव की जरूरत होगी। वहीं CTO पद पर आवेदन करने के लिए फुल टाइम मास्टर या बैच्लर डिग्री (इंजीनियरिंग/ग्रेजुएट साइंस MCA के साथ) होना अनिवार्य होगा। साथ ही 18-20 साल के अनुभव की जरूरत होगी।

यह भी पढ़े…Hero Motocorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस दिन होगा लॉन्च, तारीख को कर लें नोट, जानें डिटेल्स

अधिकतम आयु सीमा
  • हेड आईटी- 45-55 साल
  • हेड-57 साल
  • DTCO- 45-55 साल
आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन मेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 30 सितंबर 2022 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सभी जानकारी आवेदन पत्र में भरकर “recruitment@idbi.co.in” पर भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews