Bank Jobs 2022: एसबीआई में 700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 20 सितंबर तक करें आवेदन 

IDBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकली है। कुल वैकेंसी की संख्या 714 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डेप्यूटी मैनेजर, सीनियर स्पेशल एग्ज़ेक्यटिव, सेंट्रल ऑपरेशन टीम, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, रिजनल हेड, इनवेस्टमेंट ऑफिसर और सिस्टम ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। सबसे अधिक वैकेंसी रीलेशनशिप मैनेजर के पद पर है, इस पोस्ट के लिए 400 से भी अधिक पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : यहाँ 100 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 23 सितंबर से पहले करें आवेदन

इस दिन होगी परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 20 सितंबर है। परीक्षा का आयोजन 8 अक्टूबर 2022 को होगा। वहीं ऐड्मिट कार्ड 1 अक्टूबर को जारी होंगे। हालांकि एससीओ वेल्थ और डेटा साइन्टिस्ट स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नहीं होगी।

यह भी पढ़े… Teacher Recruitment: 3100 पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, 7 अक्टूबर से पहले करें Apply, सैलरी 50000 पार, जानें आयु-पात्रता

जल्द करें आवेदन

आवेदन करने के लिए योग्यता और पात्रता दोनों ही अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। नोटिफिकेशन की लिंक नीचे दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान की जरूरत नहीं होगी। अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews