बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें अप्लाई,जानें आयु सीमा पात्रता और डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने टेक्निकल और सिक्योरिटी विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, फायर सेफ्टी ऑफिसर समेत कई अहम पदों पर भर्ती निकाली है। आईए जानते है आयु सीमा, पात्रता और आवेदन डिटेल्स
BOB Recruitment 2025

BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी (Sarkari Naukri 2025) पाने सुनहरा मौका है।बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर या मैनेजर लेवल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अब 12 अगस्त तक आवेदन कर सकते है।निर्धारित लास्ट डेट तक आवेदन करना आवश्यक है, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आईए जानते है आयु पात्रता और डिटेल्स……….

BANK OF BARODA Recruitment 2025

कुल पद: 41

पदों का विवरण

  • मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट): 7 पद
  • सीनियर मैनेजर (डिजिटल प्रोडक्ट): 6 पद
  • फायर सेफ्ट ऑफिसर: 14 पद
  • मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी): 4 पद
  • सीनियर मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी): 4 पद
  • चीफ मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी): 2 पद
  • मैनेजर (स्टोरेज एडमिन व बैकअप): 2 पद
  • सीनियर मैनेजर (स्टोरेज एडमिन व बैकअप): 2 पद

आयु सीमा: न्यूनतम उम्र पदानुसार 22-30 वर्ष और अधिकतम उम्र 34- 40 वर्ष तय की गई है। आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री,जिसमें इंटिग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) । चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल में पेशेवर वाले भी पात्र। भारतीय रिजर्व बैंक की द्वितीय अनुसूची में सूचीबद्ध किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम एक वर्ष का अनुभव ।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट, जीडी/इंटरव्यू आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ईड्ब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों को 850 रुपये और एससी/एसटी/PWD/ESM/DESM/महिला अभ्यर्थियों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन करना होगा, जिसमें डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एग्जाम फॉर्मेट

  •  150 प्रश्न, कुल 225 अंक
  • समय अवधि: 150 मिनट
  • न्यूनतम योग्यता अंक: सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए: 40%, आरक्षित वर्गों के लिए: 35%

Bank Of Baroda Recruitment : कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  • अब Career Section में Current Opportunities पर जाएं।
  • यहां Recruitment of Human Resource On Regular Basis For Various Departments में Apply Online पर क्लिक करें।
  • अब आपको जिस पोस्ट पर अप्लाई करना है उसे सेलेक्ट करने के बाद Register पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यान से भर दें। फोटो, हस्ताक्षर आदि सही साइज में अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB/CountryWebsites/India/Career/2025/25-07/Advertisement-23072025-22-24.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews