BOI Vacancy: 514 पदों पर निकली है भर्ती, आयु सीमा 40 वर्ष तक, 1.20 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

BOI Vacancy : बैंक ऑफ इंडिया ने 2025-2026 में क्रेडिट ऑफिसरों के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की लास्ट डेट 5 जनवरी है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 1,20,000 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स...
jobs

बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। बैंक ने 514 क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवारों का चयन मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II, मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV के लिए किया जाएगा।

Bank of India Vacancy 2025-26: जरूरी डिटेल्स

पद का नाम: क्रेडिट ऑफिसर

पदों का विवरण

  • एसएमजीएस-IV स्तर पर 36 पद
  • एमएमजीएस-III स्तर पर 60 पद
  • एमएमजीएस-II स्तर पर 418 पद
  • कुल पद 514

आयु सीमा: क्रेडिट ऑफिसर एमएमजीएस-II के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष, एमएमजीएस-III के लिए न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष, तथा एसएमजीएस-IV के लिए न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। आयु सीम की गणना 1 नवंबर 2025 से की जाएगी।

योग्यता:

  • क्रेडिट ऑफिसर (MMGS-III) स्केल पोस्ट के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 3 साल का संबंधित पद पर अनुभव होना चाहिए।
  • क्रेडिट ऑफिसर (MMGS-II) के लिए भी 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 5 साल का अनुभव जरूरी है।
  • क्रेडिट ऑफिसर (SMG-IV) के लिए ग्रेजुएशन के साथ 8 साल तक मांगा गया है।अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल 175 रुपये सूचना शुल्क देना होगा।
  • सामान्य और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क) है।
  • भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट, क्यूआर या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं।

सैलरी : चयनित उम्मीदवार को 64,820 से 120,940 रुपए के बीच मासिक वेतन मिलेगा। एमएमजीएस-II को 64,820-93,960 रुपए, एमएमजीएस-III 85,920-1,05,280 रुपए और एसएमजीएस-IV 1,02,300-1,20,940 रु के बीच वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया:

  • स्क्रूटनी, लिखित परीक्षा (अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट और प्रोफेशनल नॉलेज विषय से जुड़े प्रश्न) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा ।
  • साक्षात्कार ऑनलाइन परीक्षा से चयनित उम्मीदवारों या सीधे आवेदनों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा।
  • अंतिम चयन संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी
  • परीक्षा अवधि: 120 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक काटे जाएंगे
  • कट-ऑफ अंक
  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस: 35%
  • एससी / एसटी / ओबीसी / दिव्यांग: 30%

BOI : ऐसे करें आवेदन

  • सबसे ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews