
मिनी रत्न कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड नाम अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (BDL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर 8 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। नोटिफिकेशन में चयन प्रक्रिया, एप्लीकेशन स्टेप्स, एज लिमिट और अन्य जानकारी डिटेल में दी गई है। इसलिए इसे पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 156 है। फिटर ट्रेड के लिए 70, इलेक्ट्रीशियन के लिए 10, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के लिए 30, मशीनिस्ट के लिए 15, मशीनीस्ट ग्राइंडर के लिए दो, मैकेनिक डीजल के लिए 5, मैकेनिक आर और एसी के लिए 5, टर्नर के लिए 15 और वेल्डर के लिए चार पद रिजर्व किए गए हैं।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऑफलाइन भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, कंचनबाग हैदराबाद के लिए आवेदन कर रहे हैं। उन्हें एप्लिकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी और दसवीं/आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ-साथ जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों को भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, कंचनबाग हैदराबाद 500058 पर भेजनी होगी। इसके लिए डेड लाइन 12 दिसंबर 2025 है। रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। डॉक्यूमेंट की कलर कॉपी की स्वीकार की जाएगी।
कौन भर सकता है फॉर्म?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों दसवीं/एसएससी पास होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास होना भी जरूरी है। निर्धारित आयु सीमा 8 दिसंबर 2025 तक न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और जनरल-पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा सेलेक्शन
अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से आवेदकों को बांटा जाएगा। इसके बाद एक कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों को समान वैटेज दिया जाएगा। कोई परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ट्रेनिंग शुरू होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट bdl-india.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

