BEL Recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चाहिए इंजीनियर, जानिए वेतन और लास्ट डेट

BEL Recruitment 2022 : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चाहिए इंजीनियर, जानिए वेतन और लास्ट डेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL Recruitment 2022) को ट्रेनी इंजीनियर चाहिए।  कंपनी ने 75 ट्रेनी इंजीनियर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये हैं।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2022 है।  इच्छुक उम्मीदवार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की अधिकृत वेबसाइट bel-india.in पर पूरी डिटेल देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें – नाबालिग से रेप मामलें में फरार आईडीए में सिविल इंजीनियर दिनेश गोयल पर इनाम घोषित

इतना मिलेगा वेतन 

नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेनी इंजीनियर की 75 वैकेंसी पर भर्ती की जानी हैं।  सिलेक्शन के बाद 30,000 रूपए मासिक वेतन दिया जायेगा।  ये भर्ती कॉन्टेक्ट के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : Single dose Sputnik Light कोरोना वैक्सीन को DCGI की मंजूरी

ये है आरक्षण का विवरण 

ट्रेनी इंजीनियर के 75 पदों में 31 पद सामान्य जाति, 11 पद अनुसूचित जाति, 05 पद अनुसूचित जनजाति, 20 पद ओबीसी और 08 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें – CISCE 2022 : 7 फरवरी को जारी होंगे ISC Term-1 के परीक्षा परिणाम, CBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट जल्द

ये है आवश्यक शैक्षिणक योग्यता 

ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से कंप्यूटर साइंस/ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इन्फॉर्मेशन साइंस/ कंप्यूटर साइंस एन्ड इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड कम्युनिकेशंस/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल  में B.E /B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

ये है सलेक्शन प्रोसेस 

आवेदक के आवेदन पत्र की जाँच के बाद उसका इंटरव्यू होगा और चयन इसी आधार पर होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews