BEL Recruitment 2022 : इस सरकारी कंपनी को चाहिए इंजीनियर्स, इतनी होगी सैलरी

BEL Recruitment 2022 : इस सरकारी कंपनी को चाहिए इंजीनियर्स, इतनी होगी सैलरी

नई दिल्ली डेस्क रिपोर्ट। नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Recruitment 2022) ने इंजीनियर्स को सरकारी नौकरी का एक मौका दिया है।  कंपनी ने ट्रेनी इंजीनियर्स और प्रोजेक्ट इंजीनियर्स के कुल 63 पदों पर वैकेंसी निकलीं है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 06 अप्रैल है।  अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर उपलब्ध है।  यहाँ से विस्तार से  ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – NCBS Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर! कई पदों निकली भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स  

 महत्वपूर्ण तारीखें 

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख – 23 मार्च 2022

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख -06 अप्रैल 2022

पदों का विवरण

ट्रेनी इंजीनियर – 26 पद

प्रोजेक्ट इंजीनियर – 37 पद

ये भी पढ़ें – शराब की “Buy One Get One Free” स्कीम देख दुकानों पर उमड़ी भीड़, प्रशासन का बड़ा एक्शन

इतनी देनी होगी फ़ीस 

ट्रेनी इंजीनियर के पद पर अप्लाई करने वाले सामान्य और ओबीसी के आवेदक को 500 रुपये आवेदन शुल्क और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले आवेदक को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।  SC/ST वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

आयुसीमा 

ट्रेनी इंजीनियर के पद पर अप्लाई करने वाले सामान्य और ओबीसी के आवेदक की अधिकतम आयुसीमा 28 साल और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने वाले आवेदक की 32 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – सरकार की इस योजना में ये जिला बना नंबर वन, सौ प्रतिशत ग्रामीण लाभान्वित

निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 

ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक के पास बीई / बीटेक की 4 साल की डिग्री 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए पास की डिग्री होनी चाहिए है।

इतना मिलेगी सैलरी 

ट्रेनी इंजीनियर – पहले वर्ष 30,000/- मासिक, दूसरे वर्ष 35,000/- मासिक और तीसरे वर्ष 40,000/- रुपये मासिक वेतन (पारिश्रमिक) दिया जायेगा।

प्रोजेक्ट इंजीनियर – पहले वर्ष 40,000/- मासिक, दूसरे वर्ष 45,000/- मासिक, तीसरे साल 50,000/- मासिक और चौथे साल 55,000/- रुपये मासिक वेतन (पारिश्रमिक) दिया जायेगा

इन पदों से सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट  bel-india.in को देखने के बाद ही आवेदन करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews