सरकारी नौकरी 2025: इस नवरत्न कंपनी ने निकाली 137 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन 

बीईएल ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर नियुक्ति होगी। एप्लीकेशन प्रोसेस 20 फरवरी तक जारी रहेगा। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
government jobs

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी “भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड” ने ट्रेनी इंजीनियर-1 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 पदों पर भर्ती (BEL Recruitment 2025) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार https://bel-india.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 137 है। ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए 67 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए 70 पद खाली हैं । जनरल के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, ओबीसी के लिए 37, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए 9 पद रिजर्व हैं।

कौन भर सकता है फॉर्म?

ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री होनी चाहिए। प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्युटर साइंस/मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी डिग्री होनी चाहिए। ट्रेनी इंजीनियर-1 के लिए अधिकतम आयु सीमा जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए 28 साल है। प्रोजेक्ट इंजीनियर-1 के लिए  अधिकतम आयु सीमा जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए 32 साल है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जो 100 अंकों की होगी। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 85 और इंटरव्यू 15 अंकों की होगी। ट्रेनी इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद 30,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद 40,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

आधिकारिक अधिसूचना 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews