CGPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, नोटिफिकेशन जारी, 242 पदों पर होगी भर्ती, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें डिटेल्स

CGPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, नोटिफिकेशन जारी, 242 पदों पर होगी भर्ती, 1 दिसंबर से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, जानें डिटेल्स

CGPSC State Service Exam 2023 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सीजीपीएससी ने स्टेट सर्विस एग्जाम की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार 242 पदों पर भर्ती की जाएगी ।इस भर्ती के माध्यम से युवाओं को डीएससपी पद को छोड़कर डिप्टी कलेक्टर , जेल अधीक्षक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी ,खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जैसे अफसर बनने का मौका मिलेगा।

फरवरी में होगी प्री एग्जाम

  •  राज्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से अलग-अलग 17 विभागों में 242 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा (प्री-पीएससी) 11 फरवरी 2024 को आयोजित होगी।
  • मुख्य परीक्षा 13, 14, 15, 16 जून 2024 को आयोजित की जा सकती है। इसके एग्जाम दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी।।
  • सीजीपीएससी की मुख्य परीक्षा प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग-भिलाई और जगदलपुर पांच जिलों में हाेगी। प्री-परीक्षा प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों में होगी।

पदों का विवरण

  • इसमें 94 पद अनारक्षित, अनुसूचित जाति के लिए 35,अनुसूचित जनजाति के लिए 83 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 30 पद आरक्षित किया गया है।
  • 244 पदों में से सहकारी निरीक्षक के लिए 44 पद, जिला पंजीयक (वाणिज्यिक कर विभाग) के लिए एक पद, डिप्टी कलेक्टर के लिए 8, वित्त सेवा अधिकारी के लिए 6, खाद्य अधिकारी के 3 और जिला आबकारी अधिकारी के 11 पद निर्धारित किए गए है।
  • इसके अलावा राज्य कर निरीक्षक के 34 और नायब तहसीलदार के 42 पदों पर भर्ती होगी।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

  • इन पदों पर अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है।

इन नियमों में हुआ बदलाव

  • सीजीपीएससी 2021 की परीक्षा को लेकर विवादों में आए आयोग ने इस बार विज्ञापन में साक्षात्कार के अंक घटा दिए हैं। इस बार केवल 100 अंक का ही साक्षात्कार होगा। इसके पहले 150 अंकों का साक्षात्कार होता था।
  • इसके अलावा परीक्षा को पारदर्शी बनाने को उत्तर पुस्तिका समेत सभी दस्तावेज के जलाकर नष्ट किए की अवधि को दो साल तक बढ़ाया गया है।
  • परीक्षा के बाद दस्तावेजों को दो साल तक सुरक्षित रखा जाएगा।

आवेदन से संबंधित मुख्य तिथियां

  • आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर की दोपहर 12:00 से शुरू होगी जो 30 दिसंबर की रात 12 बजे तक तक चलेगी। 30 दिसंबर तक अप्लाई करने के बाद युवा 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 तक फॉर्म में सुधार करा सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल साइट psc.cg.gov.in विजिट करना होगा।
  • त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। गलती सुधारने के लिए सिर्फ एक बार ही मौका मिलेगा।
  • दो से तीन जनवरी तक पांच सौ रुपये शुल्क देकर अभ्यर्थी आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews