MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इस भर्ती परीक्षा के लिए 16 जनवरी से पुन: ऑनलाइन आवेदन, शुद्धि पत्र जारी, SES की चयन-प्राप्तांक सूची जारी

MPPSC

MPPSC State Engineering Services Exam 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।आयोग इंदौर द्वारा उम्मीदवारों की चयन सूची और प्राप्तांक जारी कर दी है, उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

446 पदों पर होनी है भर्ती 

इस भर्ती परीक्षा के तहत आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न 6 विभागों में सहायक यंत्री सिविल के कुल 446 पदों पर भर्ती होगी। इसकी परीक्षा 3 जुलाई 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 30 नवंबर 2022 को जारी किए गए थे इसके पश्चात आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 2 नवंबर से 23 दिसंबर 2023 तक आयोजित किए गए थे और अब आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2021 के अंतिम परिणाम कोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों के आधार पर 87 13 के फार्मूले पर जारी किए गए हैं।

वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा (वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) के संबंध में एक शुद्धि पत्र जारी किया है।इसमें उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक अर्हता में संशोधन का जिक्र किया गया है, और इसके कारण ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा फिर से प्रारंभ कर दी गई है।
  • आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी 2024 रात्रि 12:00 बजे तक रहेगी।ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार करने के लिए 19 जनवरी 2024 से 17 फरवरी 2024( रात्रि 12 बजे) तक का समय निर्धारित किया गया है।
  • उपरोक्त विज्ञापन के अंतर्गत पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है एवं शेष अभ्यर्थियों के लिए उक्त व्यवस्था के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ की जा रही है विज्ञापन की अन्य शर्ते पूर्ववत रहेंगी। वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान के 7 पदों, वैज्ञानिक अधिकारी रसायन 17 पद और 6 वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Obtained_Mark_List_State_Service_Engineering_(Civil)_Examination_2021_Dated_08_01_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Selection_List_State_Service_Engineering_(Civil)_Examination_2021_Dated_08_01_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum-Scientific_Officer_Physics_Exam_2023_Dated_08_01_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum-Scientific_Officer_Chemistry_Exam_2023_Dated_08_01_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum-Scientific_Officer_Biology_Exam_2023_Dated_08_01_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews