SSC 2022: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 5 से शुरू होगी ये परीक्षा, 7300 पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम-परीक्षा पैटर्न

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC Staff Selection Commission) के उम्मीदारों के लिए नई अपडेट  है। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार पेपर 1 परीक्षा (SSC MTS and Havaldar Recruitmet 2021) 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए लगभग सभी रीजन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सेंट्रल रीजन (यूपी व बिहार), एमपी रीजन, नॉर्थ वेस्ट रीजन चंडीगढ़ और वेस्टर्न रीजन मुंबई की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं।इसके तहत कुल 7301 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 5 वेदर सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश -बिजली गिरने का अलर्ट, 4 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम 

उम्मीदवारों एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइट sscnr.nic.in या sscer.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (SSC Admit Card) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।यह परीक्षा 5 जुलाई 2022 से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेगी। यह परीक्षा बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, रांची, गुवाहाटी और वडोदरा समेत अन्य शहरों में भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढे..CG Weather: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वह एग्जाम में एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं जिसमें जन्म तिथि (तिथि, माह और वर्ष सहित) एक ही जन्म तिथि हो, जैसा कि प्रवेश प्रमाण पत्र पर छपी हो। प्रवेश पत्र को अंतिम परिणाम तक सुरक्षित रूप से रखा जाना चाहिए। गायब होने की स्थिति में दोबारा रोल नंबर नही दिया जायेगा।आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को चयनित होने के लिए दो परीक्षा स्टेज से गुजरना होगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सबसे पहले पेपर-1 पास करना होगा। जो कि कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन होगा।

परीक्षा पैटर्न

  • एसएससी एमटीएस भर्ती 2022(SSC Recruitment 2022) में आवेदन करने वाले उम्‍मीदवारों को चयनित होने के लिए दो परीक्षा स्टेज से गुजरना होगा।
  • उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सबसे पहले पेपर-1 पास करना होगा। जो कि कंप्यूटर आधारित यानी ऑनलाइन होगा।
  • पेपर-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पेपर-2 में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। पेपर-2 डिस्क्रिप्टिव होगा। इसमें पेपर-2 क्वॉलिफाइंग होगा।
  • आयोग द्वारा जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 40 प्रतिशत और रिजर्व कैटगरी के उम्मीदवार को 35 प्रतिशत क्वॉलिफाइंग नंबर निर्धारित किए गए हैं।
  • एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आयोजित होने वाला पेपर 1 सीबीटी मोड में आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें अंग्रेजी भाषा, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस के प्रश्न शामिल होंगे।
  • हर सब्जेक्ट से 25 अंक के 25 सवाल पूछे जाएंगे, परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट की होगी। हर गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

ये रहेंगे नियम

  • उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर प्रवेश पत्र के अलावा एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जानें होंगे।
  • अभ्यर्थियों  एग्जाम में एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं जिसमें जन्म तिथि (तिथि, माह और वर्ष सहित) एक ही जन्म तिथि हो, जैसा कि प्रवेश प्रमाण पत्र पर छपी हो।
  • प्रवेश पत्र को अंतिम परिणाम तक सुरक्षित रूप से रखा जाना चाहिए। गायब होने की स्थिति में दोबारा रोल नंबर नही दिया जायेगा।
  • हवलदार के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
  • आयोग पेपर-I में सीसीए-वार और श्रेणी-वार कट-ऑफ तय कर सकता है।पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 157.5 सेमी होनी चाहिए।
  • गढ़वाली, असमिया ,गोरखा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को इसमें 5 सेंटीमीटर की छूट दी जाएगी।महिला उम्मीदवारों की उंचाई 152 सेमी होनी चीहिए।
  • इसमे गढ़वाली, असमिया, गोरखा और अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों को 2.5 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews