बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर निकली भर्ती, यहां जानिए शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रोसेस

अगर आप हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्य करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से ही शुरू कर दी गई थी। चलिए जानते हैं इसके लिए आवेदन किस प्रकार से किया जा सकता है।
बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर निकली भर्ती, यहां जानिए शैक्षणिक योग्यता और आवेदन प्रोसेस

अगर आप हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर बनने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास क्या योग्यता होनी चाहिए और आयु सीमा क्या रखी गई है। साथ ही हम आपको बताएंगे कि इसके लिए किस प्रकार से आवेदन किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें

सबसे पहले जानकारी दे दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर के कुल 12 पदों पर भर्ती की जा रही है। ये सभी भर्तियां हाई कोर्ट के अधीन अलग-अलग कार्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई हैं। शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अगर किसी उम्मीदवार ने हाई कोर्ट या अन्य न्यायालय में लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर के रूप में काम किया है और उसके पास 5 साल का अनुभव है, तो उन्हें कुछ पात्रता शर्तों में छूट भी मिलेगी। इतना ही नहीं, इस भर्ती में लॉ की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य रखी गई है। उम्मीदवारों को स्टेट बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन महाराष्ट्र की ओर से आयोजित गवर्नमेंट कमर्शियल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन या MSCE की ओर से आयोजित GCC TBC कोर्स पास करना अनिवार्य है।

आयु सीमा

आयु सीमा पर नजर डालें तो स्टेनोग्राफर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सैलरी पर नजर डालें तो चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रतिमाह तक की सैलरी मिलेगी। इतना ही नहीं, उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। स्टेनोग्राफर को मिलने वाला यह वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1,000 रुपए फीस जमा करनी होगी।

तीन चरणों में भर्ती की जाएगी

वहीं, अगर आप स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए तीन चरणों में भर्ती की जाएगी। पहले चरण में शॉर्टहैंड टेस्ट होगा जिसमें उम्मीदवारों को डिक्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद दूसरे चरण में टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड को आंका जाएगा। तीसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। इन तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाना होगा, जहां स्टेनोग्राफर भर्ती की लिंक दिखाई देगी। इस पर क्लिक करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं। याद रखें कि आवेदन सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews