IBPS क्लर्क के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

IBPS Clerk

IBPS Clerk Recruitment: आईबीपीएस यानी बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली गई है। 21 जुलाई इस भर्ती के आवेदन की अंतिम तारीख है। जोमीदार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

ये है रिक्त पद

आईबीपीएस क्लर्क की रिक्तियों में संशोधन हुआ है। पहले 4045 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जो अब बढ़कर 4545 हो गए हैं। इसमें सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत 11 सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक शामिल है। यहां पर विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी पर रखा जाएगा।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार क्लर्क के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। SC,ST, PWBD और EXSM श्रेणी के उम्मीदवार 175 रुपए का शुल्क चुकाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 850 रुपए रखा गया है।

परीक्षा का विवरण

  • आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 अगस्त 2023 को रखी जाएगी। इसका परिणाम सितंबर या अक्टूबर में घोषित होगा। जिसके बाद मुख्य परीक्षा 7 अक्टूबर 2023 को रखी गई है।
  • क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा में संख्यात्मक योग्यता, तर्क क्षमता और अंग्रेजी विषय शामिल होते हैं और यह 100 अंकों की होती है।
  • प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है, जो अब आयोजित की जाने वाली है। इस परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, कंप्यूटर योग्यता, मात्रात्मक योग्यता, तर्क क्षमता सामान्य और वित्त जागरूकता जैसे विषय सम्मिलित होते हैं। यह 200 अंकों की होती है।

इतनी है आयु सीमा

आईबीपीएस क्लर्क की वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। तभी वो आवेदन के पात्र होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • आईबीपीएस क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाना होगा।
  • यहां आईबीपीएस क्लर्क पोस्ट 2023 की लिंक दिखाई देगी जिस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद सामने आए पेज पर रजिस्टर कर आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें और इसे सबमिट कर दें।
  • भविष्य में सुविधा के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास निकाल कर अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews