DSSSB में जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 9 जनवरी से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

sarkari jobs

DSSSB  Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकता है। वहीं भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

DSSSB की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2024 शुरू होगी। जबकि आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 7 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 2354

पदों का विवरण

DSSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर लोवर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर समेत कई खाली पदों की भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें.

चयन प्रक्रिया

DSSSB में विभिन्न पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। जिसमें लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के चरण शामलि हैं।

आवेदन शुल्क

DSSSB में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए आवेदन किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews