Bank Job: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 30 अप्रैल आखिरी तारीख, जानें जरूरी डिटेल्स

government jobs

Uttarakhand Cooperative Bank Recruitment 2024: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक की तरफ से मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 233

पदों का विवरण

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 233 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें निम्न पद शामिल हैं-

  • क्लर्क- 162 पद
  • जूनियर ब्रांच मैनेजर- 54 पद
  • सीनियर ब्रांच मैनेजर- 9 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर- 6 पद
  • मैनेजर- 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु

  • 21 साल

अधिकतम आयु

  • 42 साल

आवेदन शुल्क

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपए आवेदन शुल्क भुगतान करना पड़ेगा। वहीं एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews