CBI Recruitment 2025 : विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 10 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, बिना एग्जाम से सिलेक्शन, जानें डिटेल्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।आईए जानते है वैकेंसी से जुड़ी सभी डिटेल्स...
cbi recruitment 2025

CBI Recruitment 2025: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीबीआई ने रीजनल ऑफिस होशंगाबाद और बैतूल के लिए फैकल्टी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं। खास बात ये है कि इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ये भर्तियां बैंक के सामाजिक उत्थान और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CBI-SUAPS) के लिए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Central Bank of India Vacancy

कुल पद : तय नहीं

भर्ती निकाय: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) पद का नाम फैकल्टी

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता : ग्रेजुएशन/पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री, MSW/MS रूरल डेवलपमेंट/ सोशियोलॉजी/ साइकोलॉजी/बीएससी वेटरनरी/हॉर्टिकल्चर/बीएससी एग्री मार्केटिंग में करने वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस दी जाएगी। कंप्यूटर का नॉलेज और स्थानीय भाषा के साथ इंग्लिश और हिन्दी आनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू

सैलरी : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 30,000/- रुपये प्रति माह
रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलेगा।

Central Bank of India : ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन 

  • ANNEXURE-IV से एप्लिकेशन का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
  • अपना नाम, एड्रेस, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, लैंडलाइन नंबर, ईमेल आईडी, धर्म, परमानेंट एड्रेस, एजुकेशन क्वालिफिकेशन जैसी सभी डिटेल्स भरें।
  • फॉर्म के ऊपर सही जगह अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ चिपकाएं।
  • फोटोग्राफ को क्रॉस करते हुए सिग्नेचर करें।
  • आवेदन पत्र को बैंक के रीजनल हेड ऑफिस में इस पते पर भेजें।
  • आवेदन भेजने का पता : रीजनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल ऑफिस आईटीआई रोड, हरियाली चौक, नर्मदापुरम, पिन-461001।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews