सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली है भर्ती, अच्छी सैलरी, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

सेंट्रल बैंक की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री और कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए।
government jobs

Central Bank of India Recruitment : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीबीआई ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर (BC सुपरवाइजर) के पद पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट https://centralbankofindia.co.in/ पर जाकर 3 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चुने गए उम्मीदवारों को संतोषजनक वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा के अधीन 12 महीने की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र नियत तिथि तक या उससे पहले नीचे दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त आवेदन को सरसरी तौर पर खारिज कर दिया जाएगा।

CBI Recruitment 2024-25

आयुसीमा:युवा उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच ।अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की आयु 64 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री आवश्यक है। कंप्यूटर नॉलेज (एमएस ऑफिस, ईमेल, इंटरनेट आदि) । एमएससी (आईटी)/बीई (आईटी)/एमसीए/एमबीए जैसे तकनीकी योग्यता रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी: सैलरी के साथ भत्ते भी मिलेंगे।

  • फिक्स्ड कंपोनेंट: 12000 रुपये से 15000 रुपये प्रतिमाह
  • वेरिएबल कंपोनेंट: 8000 रुपये से 10000 प्रतिमाह
  • वाहन भत्ता: 3000 रुपये से 4000 प्रतिमाह
  • इंटरनेट और मोबाइल शुल्क: 500 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवार का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को तिरुवनंतपुरम में रखा जाएगा।

कहां करना है आवेदन

  • उम्मीदवार को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स संलग्न करें।
  • पता क्षेत्रीय प्रमुख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, दूसरी मंजिल,
    सीएसआई बिल्डिंग, पुलिमूडु, एमजी रोड, त्रिवेंद्रम, केरल – 695001

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews