CBSE CTET 2024: बड़ी खबर, सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स

सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर सेशन परीक्षा के रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है। फाइनल आन्सर-की जल्द जारी होगी। परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित हुई थी। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
CBSE CTET 2024

CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 9 जनवरी गुरुवार को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई सीटीईटी) दिसंबर सेशन का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आपका स्कोर चेक कर सकते हैं। सिर्फ रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

सीबीएसई सीटीईटी पेपर-1 और पेपर- परीक्षा का आयोजन पेपर एंड पेपर मोडमें 14 दिसंबर 2024 को देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर तक जारी थी। करेक्शन पोर्टल अक्टूबर 21 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर के बीच खुला हुआ था।  प्रोविजनल आंसर 1 जनवरी को जारी की गई थी। जल्द ही फाइनल आंसर- की जारी होगी। उम्मीदवारों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (CBSE CTET December Exam Result)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर दर्ज करें। “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर उम्मीदवार रख सकते हैं।

क्या है सीबीएसई सिटीईटी एग्जाम? (CBSE CTET Details)

सीबीएसई सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर पात्रता परीक्षा है। साल में दो बार इसका आयोजन होता है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 परीक्षा कक्षा 1-5 यानि यानि  प्राइमरी टीचर्स पात्रता के लिए होती है। वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से लेकर 8 के शिक्षकों के लिए आयोजित होती है। जो उम्मीदवार 1 से 8 के शिक्षक बनना चाहते हैं, वे दोनों ही पेपर की परीक्षा दे सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews