सरकारी नौकरी 2024: युवाओं के लिए शानदार मौका, SI और सूबेदार के 341 पदों पर निकली भर्ती, 21 नवंबर तक भरें फॉर्म

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने एसआई समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 
CGPSC Recruitment 2026

CGPSC Recruitment 2024: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक कैंडीडेट्स 21 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 341 है। जिसमें से 278 पद सब इंस्पेक्टर (SI) के लिए खाली हैं। प्लाटून कमांडर के लिए 14, सूबेदार के लिए 19, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) के लिए 11, सब इंस्पेक्टर (साइबर क्राइम)  के लिए 9 और सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के लिए 5 पद रिक्त हैं। अप्लाई करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया  (CGPSC SI Vacancy Eligibility)

सब इंस्पेक्टर, प्लाटून और सूबेदार पदों पर किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि एसआई (साइबर क्राइम) के लिए BCA/BSC की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एसआई (अंगुल चिन्ह) और एसआई (प्रश्नधिन दस्तावेज) के लिए गणित और केमिस्ट्री में विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। सबइंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर उम्मीदवार का चयन प्रारंभिक परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन (How to Apply?)

आवेदन करने के लिए राज्य के स्थानीय निवासियों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। त्रुटि शुल्क 500 रुपये होगा। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाएँ। होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर लिंक करें। एसआई और सूबेदार भर्ती के अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करकर रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ें। आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें। आवेदन पत्र जमा करनें। एक यूनिक नंबर क्रीऐट होगा, इसे सेव करके रख लें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews