
औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, आज यानी 5 मार्च से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल और ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 3 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस भर्ती के जरिए CISF का लक्ष्य 1161 रिक्तियों को भरना है।
वहीं, CISF की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि वे पात्रता मानदंड के अनुसार ही अप्लाई करें। बता दें कि उम्मीदवार को कक्षा दसवीं या मान्यता प्राप्त परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप CISF की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको पात्रता मानदंड पर ध्यान जरूर देना चाहिए।
यहां जानिए CISF की कांस्टेबल और ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए योग्यता
वहीं, CISF की कांस्टेबल और ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए योग्यता पर नजर डालें तो उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए दसवीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य है। उम्र की बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जा सकती है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगेगा।
जानिए कैसे करना होगा आवेदन?
अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर एक लॉगिन टैब दिखाई देगा। इस लॉगिन टैब पर क्लिक करके आप अपने रजिस्ट्रेशन को पूर्ण कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं। आवेदन के दौरान फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर भरना होगा। वहीं, शुल्क का भुगतान करने के बाद आप इस फॉर्म को जमा कर सकते हैं। सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य रख लें, क्योंकि यह आगे की प्रक्रिया के लिए बेहद काम आएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

