CMTI Recruitment: ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, जाने सैलरी और योग्यता

APSC Recruitment:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (CMTI Recruitment) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अप्रेंटिसशिप के मौके की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह रोजगार का सुनहरा मौका है। ग्रैजुएट अप्रेंटिस के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवार 27 जुलाई 2022 से लेकर 29 जुलाई 2022 तक वाक इन इंटरव्यू का हिस्सा बन सकते हैं।

यह भी पढ़े… Koffee With Karan: मसालेदार बातों के साथ लौटे करण जौहर, सामने आई गेस्ट लिस्ट, ये स्टार्स आएंगे नजर

योग्यता और सैलरी

B.sc (केमिस्ट्री, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस इत्यादि) या B.A (इंग्लिश, हिस्ट्री, फाइनेंस, बैंकिंग इत्यादि ) की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 6 महीने तक प्रतिमाह ₹9000 की सैलरी दी जाएगी, 6 महीने के बाद उन्हें ₹10000 की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन और इंटरव्यू

इंटरव्यू के दौरान कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी, जिसमें ओरिजिनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं। साथ ही आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews