कोल इंडिया में नौकरी का मौका, 125 पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी तक भरें फॉर्म 

कोल इंडिया ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लिकेशन पोर्टल कुछ दिनों में एक्टिव हो जाएगा। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन, कब और कैसे अप्लाई कर सकते हैं?
Coal India Recruitment 2026

महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल ट्रेनी पदों पर भर्ती (Coal India Recruitment 2025) निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक शाम 5:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एंगेजमेंट की अवधि 15 महीने हैं। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले पात्रता चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से जुड़ी अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 125 है। जिसमें से कोल इंडिया कोलकाता पश्चिम बंगाल में 7, बीसीसीएल धनबाद में 12, सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड रांची में 15, सीएमपीडीआईएल रांची में 7, ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड सैंकटोरिया पश्चिम बंगाल में 12, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड संबलपुर ओडिशा में 20, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सिंगरौली मध्य प्रदेश में 20, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर में 20 और वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड नागपुर महाराष्ट्र में 12 पद खाली हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 28, ओबीसी के लिए 34, एससी के लिए 19, एसटी के लिए 9 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 12 पद खाली हैं।

योग्यता और आयु सीमा

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने सीए/सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा पास कर ली है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आयु सीमा 28 वर्ष है। वहीं ओबीसी के लिए 31 वर्ष और एससी/ एसटी के लिए 33 वर्ष है। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

सीए/सीएमए इंटर में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। कोल इंडिया लिमिटेड के 9 कंपनियों में से किसी भी एक कंपनी को चुन सकते हैं। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। और उनकी वरीयता के हिसाब से पोस्टिंग की जाएगी। यदि किसी कैंडिडेट की जन्म तिथि एक होती है, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता मिलेगी। नियुक्ति के बाद हर महीने 22,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://coalindia.in/ पर जाएं।
  2. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. सभी जानकारी को अच्छे से भरें। पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
  4. ध्यान रखें उनका ईमेल आईडी हो।
  5. फॉर्म को जमा करें। कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews