सरकारी नौकरी 2021: सीधे इंटरव्यू और सैलरी 75 हजार, जानें कैसे करना होगा आवेदन

AIIMS JOBS 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।अगर आप देश की सेवा करना चाहते है और सरकारी नौकरी (Government Job) की तलाश मे है तो यह खबर आपके काम की है।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Recruitment 2021) ने देश भर में स्थित विभिन्न यूनिट्स, जीसी, सीएच और संस्थानों में 50 पदों पर भर्ती निकाली है।खास बात ये है कि इस सरकारी नौकरी में सीधे इंटरव्यू (Interview) देकर आप 75 हजार रुपए की सैलरी पा सकते है।योग्य व इच्छुक ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर भी विजिट कर सकते है।

यह भी पढ़े.. उपचुनाव के बाद कलेक्टर का तबादला, इस आईएएस को सौंपी दमोह की जिम्मेदारी

सीआरपीएफ की ओर से 4 मई 2021 को जारी भर्ती के मुताबिक जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ( GDMO ) के पदों पर अनुबंध के आधार पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सीआरपीएफ द्वारा 13 मई 2021 को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्य में भाग ले सकते हैं।

योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री ली हो और एमसीआई द्वारा निर्धारित अवधि का इंटर्नशिप किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु इंटरव्यू की तिथि को 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस बारे में अधिक जानकारी उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

वेतन

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर ( GDMO ) के पदों पर तैनात उम्मीदवारों को 75,000 रुपए प्रतिमाह का मासिक वेतन दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को सेलरी के अतिरिक्त पीएफ, पेशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल अटेंडेंस ट्रीटमेंट, सीनियारिटी, प्रमोशन जैसे लाभ नहीं दिए जाएंगे।

वॉक-इन-इंटरव्यू

जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर पदों पर इंटरव्यू 13 मई 2021 को है। इच्छुक उम्मीदवार सीआरपीएफ के जम्मू व कश्मीर जोन, नॉर्थ-ईस्ट जोन, सेंट्रल जोन और सदर्न जोन निर्धारित सेंटर पर वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

सभी दस्तावेज लाना अनिवार्य

उम्मीदवारों को अपने साथ एक सादे कागज पर अपने आवेदन (बॉयो-डाटा), 5 पासपोर्ट साइज फोटो, सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और सभी की एक-एक फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews