उपचुनाव के बाद कलेक्टर का तबादला, इस आईएएस को सौंपी दमोह की जिम्मेदारी

IAS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दमोह उपचुनाव (Damoh By-election) खत्म होते ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों (IAS Transfer) के तबादलों का सिलसिला शुरु हो गया है। दोपहर में ही सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) ने दमोह, रतलाम और गुना के कलेक्टरों के तबादले किए थे, जिसमें  तरूण राठी के स्थान पर 2013 बैच के  जबलपुर के अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह को दमोह कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन शाम होते होते इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त एस कृष्ण चैतन्य को दमोह कलेक्टर बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. …तो इसलिए मध्य प्रदेश में 15 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

वही अपर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के पहले वाले आदेश को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। 4 घंटे के अंदर बदले इस आदेश के कई मयाने निकाले जा रहे है। मंत्रालय सूत्रों की माने तो दमोह कलेक्टर (Damoh Collector) तरुण राठी उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद हटाए गए है, राठी को उप चुनाव में बीजेपी को मिली हार का खामियाजा उठाना पड़ा है।

कलेक्टर

कलेक्टर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews