CRPF Recruitment 2021 : इन पदों पर निकली भर्ती, वेतन 85,000 रुपये प्रति महीना

CRPF Recruitment 2021 : इन पदों पर निकली भर्ती, वेतन 85,000 रुपये प्रति महीना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेन्ट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स CRPF ने मेडिकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए भर्ती (CRPF Recruitment 2021) निकाली है। यदि आप डॉक्टर हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका है।  CRPF ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर पद पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसे CRPF  अधिकृत वेबसाइट crpf.gov.in पर देखा जा सकता है।

CRPF ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए 29 और GDMO के लिए 31 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।  इसके लिए 22,24 और 29 नवम्बर को CRPF Walk In Interview आयोजित कर रहा है ये इंटरव्यू रांची, श्रीनगर, अगरतला, गुवाहाटी , हैदराबाद, इम्फाल, सहित कई जगहों पर आयोजित किये जायेंगे। इसकी पूरी डिटेल नोटिफिकेशन में पढ़ी जा सकती है।

 ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को मध्यप्रदेश में, भोपाल मे शामिल होंगे कई कार्यक्रमों में

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय अथवा संस्थान से सम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।  इंटरव्यू में सिलेक्शन के बाद कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट भी होगा। CRPF ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए 29 पदों के लिए भर्ती निकाली जय जबकि GDMO के 31 पदों पर भर्ती निकाली है।  स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर का वेतन 85,000 रुपये प्रति महीना और GDMO का वेतन 75,000 रुपये प्रति महीना है।

 ये भी पढ़ें – भाजपा के निशाने पर गांधी परिवार, राहुल के जनेऊ को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कही बड़ी बात

जो कैंडिडेट आवेदन करे उसकी आयु 70 वर्ष  होनी चाहिए।  जिस आवेदक ने पोस्ट ग्रेजुशन डिग्री की है उसके पास सम्बंधित विषय में डेढ़ साल का अनुभव और डिप्लोमा वाले कैंडिडेट के पास ढाई साल का अनुभव होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : दिवाली बाद सोने में उछाल, चांदी पुरानी कीमत पर, ये है ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews