सीएसआईआर में निकली 444 पदों पर भर्ती, अधिसूचना जारी, 12 जनवरी तक करें आवेदन, कहीं छूट न जाए अवसर

UPSC Recruitment

CSIR Recruitment 2023: काउंसिल ऑफ़ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (Council Of Scientific And Industrial Research) ने सेक्शन ऑफिसर (SO)और अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पद पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। रिक्त पदों की संख्या कुल 444 है, जिसमें से 368 पद अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर और 76 पद सेक्शन ऑफिसर के लिए रिजर्व है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार दोनों पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूनिवर्सिटी डिग्री होना अनिवार्य होगा इसके अलावा निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 33 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 में होगा। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना भी जारी होगी। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। सेक्शन ऑफिसर पद पर नियुक्ति के बाद 47600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक की सैलरी प्रदान की जाएगी वहीं अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://csir.cbtexamportal.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं पीडबल्यूबीडी, एससी, एसटी, महिला, एक्स-सर्विसमैन और सीएसआईआर डिपार्टमेंटल कैंडीडेट्स को आवेदन शुल्क से मुक्त किया गया है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए कैंडीडेट्स को आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है। (Official Notification Link )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews