जारी हुआ CSIR UGC NET जून सत्र परीक्षा का सर्टिफिकेट, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन सर्टिफिकेट जारी हो चुका है। परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित हुई थी। आइए जानें कैसे प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं?
CSIR UGC NET 2024

CSIR UGC NET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सेशन का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

जूनियर रिसर्च फैलोशिप, सहायक प्रोफेसर नियुक्ति और पीएचडी एडमिशन के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 5 विषयों में 25, 26 और 27 जुलाई को हुआ था।  देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में एग्जाम आयोजित किए गए थे। इसमें कुल 2,25,335 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब प्रमाण पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध हो चुके हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट (CSIR UGC NET June Certificate)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 के सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां पर जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर प्रमाण पत्र दिखेगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

एनटीए ने दी कैंडीडेट्स को ये सलाह

एनटीए ने उम्मीदवारों को हस्ताक्षर, फोटो और QR कोड चेक करने की सलाह दी है। यदि प्रमाण पत्र में कमी होती है तो इसे पुनः डाउनलोड करें। यदि सर्टिफिकेट डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है तो उम्मीदवार csirnet@nta.ac.in या ecertificate@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews