
क्या आप भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में नौकरी पाना चाहते हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की होने वाली है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो द्वारा अब शानदार मौका दिया जा रहा है, जिसके तहत जनरल मैनेजर पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। दरअसल, इस भर्ती के तहत जनरल मैनेजर के रूप में मोटी सैलरी प्रदान की जाएगी। हालांकि, इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 15 से 20 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि इसके लिए क्या योग्यता रखी गई है और कितनी सैलरी मिलेगी।
जरूरी योग्यता पर नजर डालें
सबसे पहले योग्यता पर नजर डाली जाए तो बता दें कि दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री शामिल हो। इसके साथ ही 15 से 20 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। साथ ही किसी बड़े रेलवे प्रोजेक्ट, केंद्र या राज्य सरकार स्तर पर काम करने का अनुभव उम्मीदवार के पास होना चाहिए। इसके अलावा, कंप्यूटर एप्लीकेशन का अच्छा ज्ञान उम्मीदवार को होना चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
बता दें कि जनरल मैनेजर के पद पर कार्य करने वाले चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा मोटी सैलरी दी जाएगी। जनरल मैनेजर को मिलने वाला वेतन लगभग 1,20,000 से 2,80,000 रुपए प्रति माह तक हो सकता है, यानी सालाना लगभग 15 से 30 लाख रुपए तक की सैलरी दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन द्वारा एक मैनेजर को दी जाएगी। इतना ही नहीं, इसके अलावा आवास या हाउस रेंट अलाउंस, ट्रैवल अलाउंस, मेडिकल सुविधाएं, पेंशन और बीमा लाभ भी दिए जाएंगे।
लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी
चयन प्रक्रिया पर नजर डाली जाए तो बता दें कि जनरल मैनेजर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। यह पूरी तरह से इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया होगी। आवेदकों को शॉर्टलिस्ट करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अगर उम्मीदवार सभी प्रक्रियाओं में सफलता हासिल करता है, तो वह डीएमआरसी में काम कर सकेगा।
कैसे किया जा सकता है आवेदन?
अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि आपको सबसे पहले डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर जाना होगा, जहां आपको Career सेक्शन में जाना होगा। वहां आपको मैनेजर पद का नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इसमें आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा, आवेदन फॉर्म को ठीक से भरना होगा और अपनी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। इसके बाद फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके पास नोटिफिकेशन आएगा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

