DSSSB Recruitment: टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से शुरू होगा आवेदन

AIIMS jobs 2026

DSSSB Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चनय बोर्ड (DSSSB) की तरफ से टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर इसी वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

DSSSB की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो जाएगी। जबकि इन पदों पर आवेदन की अंतिम और शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 414

पदों का विवरण

DSSSB द्वारा कुल 414 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें लैब तकनीशियन (समूह III), लैब तकनीशियन (समूह IV), लैब तकनीशियन, जूनियर फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट (एलोपैथिक), ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III (सिविल), जूनियर फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, स्टोर पर्यवेक्षक, स्टाफ कार चालक, चालक (एलएमवी), सहायक नर्स, चालक (एलएमवी) आदि पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु-पात्रता

DSSSB में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु-पात्रता की मांग की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आवेदन शुल्क

DSSSB में टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीवदारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान में छूट प्रदान की गई है। आपको बता दें आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews