क्या बनना चाहते हैं शिक्षक? इस राज्य में निकली 5346 पदों पर भर्ती, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख अब बेहद नजदीक आ गई है। चलिए जानते हैं कि किसके लिए और कैसे आवेदन किया जा सकता है।
क्या बनना चाहते हैं शिक्षक? इस राज्य में निकली 5346 पदों पर भर्ती, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और एक शिक्षक के तौर पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका होने वाला है। बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के कुल 5346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में जो लोग शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर होने वाला है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू कर दी गई थी, जबकि अंतिम तारीख अब बहुत नजदीक आ गई है। बता दें कि उम्मीदवार सिर्फ 7 नवंबर 2025 तक ही आवेदन कर पाएंगे। ऐसे में आप इससे पहले आवेदन अवश्य करें।

जानकारी दे दें कि उम्मीदवार इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर पाएंगे। आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। चलिए जानते हैं इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या रखी गई है और आवेदन कैसे किया जा सकता है।

शैक्षिणक योग्यता पर डालें नजर

बता दें कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह जानकारी रखनी होगी कि यह भर्ती अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और प्राकृतिक विज्ञान जैसे कई विषयों के शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अलावा ड्रॉइंग टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के पद भी इसमें शामिल किए गए हैं। ऐसे में अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक की योग्यता पर नजर डालें तो बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए। साथ ही 4 साल का एकीकृत बी.एल.एड या शिक्षक शिक्षा में 4 वर्षीय डिग्री होना भी जरूरी है। इतना ही नहीं, उम्मीदवार का सीटीईटी पेपर 2 पास होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा पर नजर डालें

अगर आयु सीमा पर नजर डालें तो बता दें कि आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो बता दें कि चयन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसके तहत उम्मीदवार से सामान्य ज्ञान, शिक्षक कौशल और रिजनिंग जैसे प्रश्न पूछे जाएंगे। अगर इस चरण में उम्मीदवार पास होता है तो उसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और दोनों ही चरणों में पास करने के बाद उम्मीदवार को नियुक्त किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

वेतन के रूप में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत ₹44,900 की सैलरी मिलेगी। यह सैलरी ₹1,42,400 प्रतिमाह तक भी हो सकती है। उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। बता दें कि यह एक स्थायी नौकरी होने वाली है।

जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आपको टीजीटी टीचर रिक्वायरमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी। साथ ही अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। याद रखें कि फॉर्म सबमिट करने के बाद इसे डाउनलोड करना न भूलें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews