सरकारी नौकरी: दिल्ली विश्वविद्यालय ने निकाली 137 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 27 दिसंबर तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और फीस 

डीयू ने असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लीकेशन पोर्टल कुछ दिनों में खुलेगा। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
DU Recruitment 2024

DU Recruitment 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। फॉर्म भरने से पहले कैंडीडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 137 है। जिसमें से असिस्टेंट के लिए 80, सीनियर असिस्टेंट के लिए 46 और अस्सिटेंट रजिस्ट्रार के लिए 11 पद रिक्त हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (DU Vacancy 2024)

  • अस्सिटेंट रजिस्टार के पद पर संबंधित क्षेत्र में 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
  • सीनियर असिस्टेंट के पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने कर सकते हैं। उनके पास संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी होनी चाहिए। कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है।
  • असिस्टेंट पद पर किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। उनके पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 wpm और इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 wpm होनी चाहिए। कंप्यूटर ऑपरेशन में प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा चरण मुख्य परीक्षा का होगा। आखिरी चरण इंटरव्यू या स्किल टेस्ट का होगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही स्किल टेस्ट या इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी।

इतनी है फीस (Application Fees)

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी की उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ओबीसी एनसीएल, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 800 रुपये है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews