DVC Recruitment: इंजीनियरों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, कुल 59 वैकेंसी, जाने अन्य डिटेल्स

DVC Recruitment: इंजीनियरों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, कुल 59 वैकेंसी, जाने अन्य डिटेल्स

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) ने हाल ही में भर्ती (DVC Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। नौकरी की तलाश करने वाले इंजीनियरों के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी (Graduate Engineer Trainee) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन गेट 2022 (Gate 2022) के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी की संख्या 59 है।

यह भी पढ़े … DRDO DMSRDE Recruitment: सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगी भर्ती, इन चीजों की होगी जरूरत, जाने यहाँ

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग ग्रैजुएशन की डिग्री इनमें से किसी भी क्षेत्र में होनी चाहिए: मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल /सिविल /कंप्यूटर साइंस।

आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाले हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹56,100 से लेकर ₹1,77, 500 तक की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 29 साल है। हालांकि अब तक अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.dvc.org.in/ पर जाकर career टैब पर विज़िट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews