DRDO DMSRDE Recruitment: सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होगी भर्ती, इन चीजों की होगी जरूरत, जाने यहाँ

epfo recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के अंदर आने वाला विभाग DMSRDE ने हाल ही में भर्ती के (DRDO DMSRDE Recruitment) नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल 3 वैकेंसी है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसकी तारीख की घोषणा हो चुकी है।  5 मई और 6 मई को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

निर्धारित आयुसीमा

आवेदन करने के लिए जूनियर रिसर्च फेलो की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 साल है, तो वही रिसर्च एसोसिएट के पद पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 35 साल है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएट, डॉक्टरेट और ग्रैजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होगा। सभी पात्रता को अच्छे से पूरा करके उम्मीदवार बताए गए पते और  समय पर इंटरव्यू के लिए मौजूद हो सकते हैं।

इंटरव्यू के दौरान इन चीजों की जरूरत

उम्मीदवारों को निर्देश दिए गए हैं कि बायोडाटा में नाम को अच्छे से भरे और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को भी लेकर इंटरव्यू में उपस्थित हो। पता:DMSRDE Transit Facility (Near DRLM Pullya), DMSRDE, G.T. Road Kanpur 208004। अधिक जानकारी के लिए यहाँ विज़िट कर सकते हैं:- http://drdo.gov.in/ 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews