Railway Recruitment: रेलवे में अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें एज लिमिट और योग्यता समेत अन्य डिटेल

ECR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वी तट रेलवे ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक चलेगी। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल्स...
railway recruitment 2026

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। पूर्वी तट रेलवे (ECoR) ने अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के तहत अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए 21 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे से शुरु होंगी। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक तय की गई है।

​योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ecor.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर को दी गई है। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा।

कुल पद: 1599

पदों का विवरण 

डिवीजन: कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, मंचेश्वर, भुवनेश्वर – 250,RGDA डिवीज़न – 292, खुर्दा रोड डिवीज़न (ELS, अंगुल और IOH डिपो) – 773,संबलपुर डिवीज़न (कोचिन, BLGR) – 262, हेड क्वार्टर, ईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर – 22

  • सामान्य (UR) 633
  • अनुसूचित जाति (SC) 251
  • अनुसूचित जनजाति (ST) 116
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 435
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 164
  • दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD) 50
  • पूर्व सैनिक (ESM) 42

​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

​चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: जनरल / OBC / EWS (पुरुष) 100, SC / ST / PwBD / महिला कोई फीस नहीं

East Coast Railway Apprentice Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews