कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 113 पदों पर निकली है भर्ती, 1.20 लाख तक सैलरी, इंटरव्यू से चयन, जल्द करें अप्लाई

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 45 से 69 साल के बीच होनी चाहिए।हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
sarkari naukari 2026

ESIC Recruitment 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इंदौर में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां निकली हैं।

आवेदन की प्रक्रिया जारी है और, जो20 मार्च 2025 लास्ट डेट है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अप्‍लाई कर सकते हैं।चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का इंटरव्यू के माध्यम से मूल्यांकन किया जाएगा।इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता, मेडिकल क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

ESIC Recruitment 2025

कुल पद : 113 पद

आयु सीमा: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अधिकतम 69 साल, सीनियर रेजिडेंट के लिए अधिकतम 45 साल और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

योग्‍यता: एमबीबीएस, एमडी, एमएस की डिग्री अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, पीएच उम्मीदवार, नियमित ईएसआईसी कर्मचारी को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

चयन प्रक्रिया: वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता एवं इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान: अलग अलग पदों के लिए वेतनमान अलग अलग होगा।

  • प्रोफेसर: 1,23,100 रुपए प्रतिमाह
  • एसोसिएट प्रोफेसर: 78,800 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: 67,700 रुपए प्रतिमाह
  • सीनियर रेजिडेंट: 67,700 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवारों को भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म की स्कैन कॉपी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ dean-indore.mp@esic.gov.in पर मेल करना होगा।
  • इंटरव्यू फीस के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 26 मार्च को नीचे बताए गए पते पर जमा करना होगा।
  • डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, 6वीं मंजिल, नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)-452011
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews