सरकारी नौकरी: ESIC ने निकाली 608 पदों पर भर्ती, 1.77 लाख रुपये वेतन, 31 जनवरी तक करें आवेदन, यहाँ जानें डिटेल 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफ़िशियल वेबसाइट www.esic.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आइए कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
esic recruitment 2024

ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने इशयोरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड-2 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट www.esic.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 608 है। जनरल के लिए 254, एससी के लिए 63, एसटी के लिए 53, ओबीसी के लिए 178, ईडब्ल्यूएस के लिए 60, पीडबल्यूबीडी (सी) के लिए 28 और पीडबल्यूडी (डी और ई) के लिए 62 पद खाली हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? (ESIC IMO Vacancy)

फर्स्ट शेड्यूल/ सेकंड शेड्यूल या तीसरे शेड्यूल के पार्ट 2 में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होल्डर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरा करना अनिवार्य होगा। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Emplyoee’s State Insurance Corporation Bharti)

यूपीएससी द्वारा आयोजित सीएमएसई 2022 और सीएमएसई 2023 के डिस्क्लोजर लिस्ट के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। वर्ष वार सिलेक्ट लिस्ट ईएसआईसी के ऑफिशल वेबसाइट पर जारी होगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल 10 के तहत 56100 रुपये से लेकर 1,77, 500 रुपये तक वेतन अन्य कई सुविधाओं के साथ प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन (How to Apply?)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.esic.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें। भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews