EXIM Bank Vacancy : 20 पदों पर भर्ती, 26 जनवरी से आवेदन, आयु सीमा 28 वर्ष, जानें डिटेल्स

EXIM Bank Recruitment 2026 : सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है।
jobs

एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ने 20 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल eximbankindia.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख के बाद किसी भी तरह का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। बता दें कि EXIM बैंक देश का प्रमुख वित्तीय संस्थान है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं देता है।

EXIM Recruitment Details

संगठन का नाम: भारत का निर्यात-आयात बैंक (इंडिया एक्जिम बैंक)

पोस्ट नाम: उप प्रबंधक (बैंकिंग संचालन)

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित किया गया है, जिसकी गणना 31.12.2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार कम से कम 60% अंकों से ग्रेजुएशन की डिग्री के अलावा MBA/PGDBA/PGDBM/ MMS में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ वित्त/अंतर्राष्ट्रीय व्यापार/विदेशी व्यापार में विशेषज्ञता या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये शुल्क देय होगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 48,480 से 85,920 रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा।

EXIM Bank Recruitment

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews