इस दिन जारी होगा GATE 2025 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख कर लें नोट, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें लिंक और स्टेप्स 

गेट परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा। तारीख सामने आ चुकी है। एग्जाम फरवरी में आयोजित हुए थे। स्कोरकार्ड की तारीख भी सामने आ चुकी है। आइए जानें कब और कैसे परिणाम चेक करें?
GATE 2025

उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का रिजल्ट आईआईटी रुड़की जल्द जारी करेगा। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक परिणाम 19 मार्च को घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल पर जाकर रिजल्ट चेक कर पीएंगे।

गेट परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। आन्सर-की 27 फरवरी को जारी हुए थे।

रिजल्ट के साथ क्वालिफाइंग मार्क्स भी जारी होंगे। कट-ऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही कॉलेज में दाखिले के लिए काउन्सलिंग प्रोसेस में शामिल हो पाएंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।

4 दिनों तक उपलब्ध रहेगा स्कोरकार्ड

गेट परीक्षा स्कोरकार्ड की तारीख भी सामने आ चुकी है। उम्मीदवार 28 से 31 मार्च तक इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए नामांकन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। यदि कोई कैंडीडेट्स डेडलाइन खत्म होने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड करता है, तो उसे 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “GATE Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार मार्कशीट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews