सरकारी नौकरी 2021: 7वीं पास के लिए 1086 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

aiims

करियर, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप 7वीं पास है और सरकारी नौकरी (Government Jobs 2021) की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है।कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Recruitment 2021) की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने सिक्योरिटी गार्ड (टी) के पदों पर भर्ती निकाली है।ECL ने 1086 पदों पर आवेदन बुलाए है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकारी नौकरी पा सकते है।

यह भी पढ़े.. MP News: 15 जून से होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी, इस दिन से शुरु होगा पंजीयन

सरकारी नौकरी से जुड़ी यहां देखें पूरी डिटेल्स

कुल पद-1086

पदों और पोस्ट-

  • अनारक्षित – 842
  • अनुसूचित जाति – 163
  • एसटी – 81

योग्यता– इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स सातवीं पास होने चाहिए। इन पदों के लिए सिर्फ मेल कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को कैडर योजना के अनुसार भौतिक मानक मानदंडों को पूरा करना होगा।ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवार को चयन आदेश जारी करने से 30 दिनों के भीतर नई जगह में शामिल होना है। यदि उम्मीदवार निर्धारित समय अवधि के भीतर शामिल होने में विफल रहते हैं, तो चयन रद्द कर दिया जाएगा और इस संबंध में कोई दावा नहीं किया जाएगा।

पोस्टिंग- चयन के बाद उम्मीदवार किसी भी स्थान पर पोस्ट किए जाएंगे, और पोस्टिंग की जगह तीन साल की अवधि के लिए नहीं बदला जाएगा। उम्मीदवार पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.asterncoal.gov.in/ पर पर अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन- इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए तय प्रारूप में एप्लीकेशन फॉर्म भर कर संबंधित क्षेत्र के जीएम या प्रतिष्ठानों / कार्यशालाओं के एचओडी और मुख्यालय के मामले में सीनियर मेनेजर (पी/स्था), कार्मिक विभाग, ईसीएल, संक्टोरी को जमा कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews