सरकारी नौकरी: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 30 जुलाई तक करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

government jobs

job

करियर, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं और 12वीं के बाद सरकारी नौकरी (Government Job 2021) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रक्षा मंत्रालय (Ministry Of Defence) के अधीन आने वाले विभिन्न डिपो में भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए है। इसके तहत रक्षा मंत्रालय (MOD Recruitment 2021) के सी/ओ 56 एपीओ के 41 फील्ड एम्युनिशन डिपो में कुल 458 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी के इच्छुक कैंडिडेट्स इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के 21 दिनों तक यानी 30 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 25 जुलाई को होंगे पेपर

सरकारी नौकरी यहां देखें पूरी डिटेल्स

कुल पद-458

पदों का विवरण

  • ट्रेड्समैन मेट के लिए 330 पद।
  • JOA (एलडीसी) के 20 पद।
  • सामग्री सहायक (एमए) के 19 पद।
  • एमटीएस के 11 पद, फायरमैन के 64 पद।
  • 255 (I) ABOU ट्रेड्समैन मेट के 14 पद ।

योग्यता- 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन या समकक्ष परीक्षा पास होने चाहिए। इसमें आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है, अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा–  न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी– सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 18000 रुपए से लेकर 92300 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, indianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन को मांगे गये डॉक्यूमेंट्स के साथ विज्ञापन में दिए गए पते पर ऑफलाइन जमा कराना होगा। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से दिनों के भीतर यानि 30 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है।

पता– कमांडेंट, 41 फील्ड एम्यूनिशन डिपो, पिन – 909741।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews