Government Jobs 2022: 12वीं पास के लिए 1500 पदों पर भर्ती, 60 हजार सैलरी, जानें आयु-पात्रता

India Post Payments Bank

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड में पुलिस  में सरकारी नौकरी(Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission- UKSSSC Recruitment 2021) ने 1500 से ज्यादा पदों पर भर्तिया निकाली है। इसके लिए सोमवार 03 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन शुरु होंगे और आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 है। इसके लिए जून 2022 के महीने में रिटन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल (constable jobs) फायरमैन भर्ती (fireman) 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां, पद विवरण, वेताब पात्रता मानदंड, चयन और आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

कुल पद : 1521

पदों का विवरण-

कांस्टेबल पुरुष के 785 पद।
कांस्टेबल महिला के 291 पद ।
फायरमैन (पुरुष और महिला) के 445 पदों ।

वेतन-कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पद के हिसाब से अलग अलग वेतन दिया जाएगा, उम्मीदवारों को 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

योग्यता-पुलिस कांस्टेबल फायरमैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पाद इंटरमीडिएट पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा- कांस्टेबल पदों के लिए 18 से 22 वर्ष और फायरमैन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। विस्तार से जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को 2 घंटे के 100 अंकों की रिटन एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।

उत्तराखंड पुलिस भर्ती शारीरिक योग्यता

कांस्टेबल पुरुष- कद
सामान्य/ओबीसी/एससी: 165 सेमी
पर्वतीय क्षेत्र: 160 सेमी
एसटी के लिए: 157.5 सेमी

सीना
सामान्य ओबीसी एससी: नार्मल 78.8 सेमी, फुलाकर: 83.8 सेमी
पर्वतीय क्षेत्र अनुसूचित जनजाति: नार्मल 76.3 सेमी, फुलाकर: 81.3 सेमी

फायरमैन (महिला) के लिए-कद
सामान्य ओबीसी / एससी: 152 सेमी
पर्वतीय क्षेत्र एसटी: 147 सेमी

फायरमैन (पुरुष) के लिए- कद
सामान्य/ओबीसी/एससी: 168 सेमी
पर्वतीय क्षेत्र: 160 सेमी
एसटी के लिए: 157.5 सेमी

सीना
नार्मल 81.3 सेमी, फुलाकर: 86.3 सेमी

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को यूकेएसएसएससी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां 03 जनवरी से 16 फरवरी 2022 तक ‘ओटीआर’ लिंक पर क्लिक करके और ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल’ बनाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की प्रारंभिक तारीख – 03 जनवरी 2022
  • आवेदन की आखिरी तारीख – 16 फरवरी 2022
  • परीक्षा की तारीख – जून 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews