AIIMS Recruitment 2022: फैकल्टी के पदों पर निकली है भर्ती, 11 सितंबर से पहले करें एप्लाई, 2 लाख तक सैलरी, जानें डिटेल्स

AIIMS RECRUITMENT 2023

नागपुर, डेस्क रिपोर्ट। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Nagpur Recruitment 2022),नागपुर, महाराष्ट्र ने फैकल्टी के 29 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. AIIMS Recruitment 2022: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली है भर्ती, 67000 सैलरी, जानें आयु पात्रता

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो कि 11 सितम्बर 2022 तक चलेगी। नोटिफिकेशन में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक पर 11 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि डाक द्वारा आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2022 है।

कुल पद-29

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर के 8 पद।
  • एडिशनल प्रोफेसर के 9 पद।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के 5 पद ।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 7 पद

आयु सीमा- प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए आयु सीमा 58 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पोस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तक ही निर्धारित की गई है।

योग्यता- मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ रिसर्च या टीचिंग अनुभव मांगा गया है।अधिक जानकारी के लिए साइट पर संपर्क करें।

आवेदन शुल्क- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 2,000 है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा करने के लिए वेबसाइट पर दिए गए भुगतान लिंक का उपयोग करें।

ऐसे करें आवेदन

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर व सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे- शैक्षिक योग्यता, अनुभव, आयु सर्टिफिकेट आदि की फोटो कॉपी फॉर्म के साथ भेजनी होगी।
  • उम्मीदवारों को आवेदन पत्र निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक को स्पीड / पंजीकृत डाक द्वारा ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर -20, मिहान, नागपुर – 441108 पर भेजना होगा।
  • आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तारीख 26 सितंबर 2022 तय की गई है।
  • इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

वेतनमान

  • प्रोफेसर – पे मैट्रिक्स लेवल 14ए के तहत 1,68,900-220400 रुपये
  • एडिशनल प्रोफेसर – पे मैट्रिक्स लेवल 13-ए2+ के तहत 1,48,200-21140 रुपये
  • एसोसिएट प्रोफेसर – एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 13-ए1+ के तहत 1,38,300- 209200 रुपये
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – लेवल 12 के तहत 1,01,500-167400 रुपये
  • इसके अलावा 7वें सीपीसी के अनुसार और सभी सामान्य भत्तों का लाभ मिलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews