Government Jobs 2022: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 455 पदों पर निकली है भर्ती, जानें डिटेल्स

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। अगर आप 10वीं पास है और सरकारी नौकरी (Government Job 2022) की तलाश कर रहे है तो 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( Hindustan Aeronautics Limited) ने 455 पदों पर भर्ती निकाली है।

यह भी पढ़े.. SSC CGL Tier 2: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, 8 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडिमट कार्ड

ये सभी पद ग्रेजुएट अप्रैंटिस और टेक्निकल अप्रैंटिस के हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट HAL hal-india.co.in पर जाकर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त है।इसके बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में चयनित उम्मीदवारों के नाम HAL की आधिकारिक वेबसाइट www.hal-india.co.in पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे।

HAL Recruitment 2022

कुल पद- 455

पदों का विवरण-

फिटर- 186
टर्नर- 28
मशीनिस्ट- 26
कारपेंटर- 4
मशीनिस्ट (ग्राइंडर)- 10
इलेक्ट्रिशियन- 66
ड्रॉफ्ट्समैन (मैकेनिकल)- 6
इलेक्ट्रॉनिक्स (मैकेनिक)- 8
पेंटर- 7
शीट मेटल वर्कर- 4
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)- 4
कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA)- 88
वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक)- 8
स्टेनोग्राफर (इंग्लिश)- 6
फ्रिज/एसी मैकेनिक- 4

योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यताप्राप्त बोर्ड से 10वीं और निर्धारित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना चाहिए।इसके अलावा उम्मीदवार के पास नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या राज्य काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) से अधिसूचित ट्रेड में ITI पास का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

वेतनमान- नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को अप्रेंटिसेस एक्ट, 1961 के मुताबिक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया-

  • इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन और आवश्यकता पड़ी तो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इन पदों के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 16 से 31 अगस्त के बीच की जाएगी।
  • इसके बाद सितंबर के दूसरे सप्ताह में चयनित उम्मीदवारों के नाम HAL की आधिकारिक वेबसाइट www.hal-india.co.in पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews